अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली प्रांत द्वारा हिंद-की-चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन बलिदान जयंती के अवसर पर अत्यंत भावपूर्ण और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभाविप दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने गुरु साहिब के बलिदान स्थल चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से संग्रहीत पवित्र जल को विशेष सम्मान-यात्रा के माध्यम से अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पहुंचाया।
यह पवित्र जल दिल्ली से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड होते हुए देहरादून पहुँचा। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और अभाविप कार्यकर्ताओं ने पूर्ण भक्ति, श्रद्धा और विनम्रता के साथ इसका पूजन, स्वागत और सत्कार किया। इसके उपरांत यह जल-कलश परेड ग्राउंड में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा नगर के जनरल विपिन रावत मुख्य सभागार में विधिवत प्रतिष्ठित किया गया। इस पावन जल का आगमन श्री गुरु तेग बहादुर जी के अविनाशी बलिदान की स्मृति को और दिव्यता एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा,“गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, सत्य, मानवीय अधिकारों और भारत की सनातन आत्मा की रक्षा हेतु अपने जीवन का सर्वोच्च त्याग किया। उनका बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए साहस, कर्तव्य और न्याय का शाश्वत संदेश है। दिल्ली से आया यह पवित्र जल अधिवेशन में उन मूल्यों के राष्ट्रीय उत्थान का प्रतीक है।”
अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री श्री सार्थक शर्मा ने कहा,“दिल्ली के गौरव, दिल्ली की आस्था और दिल्ली की पवित्र धरोहर से निकला यह जल-कलश हमारे लिए अत्यंत सम्मान का विषय है। गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान न केवल दिल्ली की पहचान है, बल्कि पूरे भारत की आध्यात्मिक शक्ति और त्याग की परंपरा का प्रतीक है। अभाविप दिल्ली को गर्व है कि हमने इस पवित्र जल को पूरे देश के युवाओं तक पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभाई। यह जल हमें यह स्मरण कराता है कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने की शिक्षाएँ भारत की धरती ने सदैव दी हैं।
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More