कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माय भारत- दक्षिण दिल्ली, दिल्ली राज्य द्वारा, मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 24 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। इस सात दिवसीय आयोजन का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना, उनके नेतृत्व कौशल को निखारना तथा सांस्कृतिक विविधता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाना रहा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़,के जिले नारायणपुर,झारखंड,मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र से आए कुल 200 आदिवासी युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ आईटीबीपी,सीआरपीएफ और बीएसएफ के 20 एस्कॉर्ट अधिकारी एवं जवान भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षा और शिष्टाचार व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर्चिका दीदी,अतिथि सम्मान के रूप में डॉ.आशा लाकड़ा (सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार), तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. तनू जैन (पूर्व सिविल सेवक) कार्यक्रम में पधारे। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बंसल,माय भारत उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक, तथा दक्षिण दिल्ली की जिला युवा अधिकारी, नीलू ठडानी की उपस्थिति से समारोह की शोभा में वृद्धि की। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में आदिवासी युवाओं की क्षमता, संस्कृति, नेतृत्व और विकसित भारत 2047 में उनकी सक्रिय सहभागिता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का फेलिसिटेशन किया गया। इसके उपरांत विविध राज्यों से आए प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला और जनजातीय संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र, पदक एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसने युवाओं के उत्साह और आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी। इस अवसर पर माय भारत के अन्य अधिकारीगण एवं समर्पित वॉलंटियर्स भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया।
बेहद सफलतापूर्वक आयोजित यह ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम आदिवासी युवाओं की प्रतिभा, संस्कृति और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच पर अभिव्यक्ति प्रदान करने का एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध हुआ तथा भविष्य के विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय युवाओं की संलग्नता को सशक्त दिशा प्रदान करता है।
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More