कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम दिनांक 29 नवम्बर 2025 को आनंद धाम आश्रम, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न 8 जिलों से आए आदिवासी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बढ़ती ठंड को देखते हुए वरदान संगठन द्वारा आदिवासी युवा प्रतिभागियों के लिए स्वेटर वितरण सेवा की गई, जो सामाजिक सरोकारों के प्रति संगठन की करुणा और सेवा भावना को दर्शाती है।
इस अवसर पर वरदान संगठन से दिदी तथा वरदान टीम के सदस्य— प्रेरणा कोहली, गिरीश जोशी, हरीश कुमार, विकास पासवान एवं आशू तोमर—उपस्थित रहे। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वरदान संगठन की ओर से प्रेरणा कोहली जी का युवाओं की सेवा में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी योगदान रहा, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं सार्थक बनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सिटी मिशन मैनेजर रुक्मणि तथा मेरा भारत की युथ कोऑर्डिनेटर नीलू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने युवाओं को प्रोत्साहित किया।
वरदान संगठन के संदेश “आज के युवा, कल के नेता हैं” के अनुरूप यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया गया। मेरा भारत विभाग, आनंद धाम आश्रम तथा वरदान संगठन के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रभावी एवं प्रेरक रूप से सम्पन्न हुआ।
रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे& ..Read More
महाराष्ट्र सरकार और टाई राजस्थान ने राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट 2026 के लिए ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी क ..Read More
भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहास ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिसंबर को संपन्न हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय स ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि मजहब की आ ..Read More
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता ..Read More
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More