कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने जयपुर में अपना पहला ‘शाइन ज़ोन’ कार डिटेलिंग स्टूडियो शुरू किया। किआ की डीलरशिप परिसर में स्थापित यह अत्याधुनिक सुविधा उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है, जो अपनी कारों के लिए उच्च-स्तरीय, पेशेवर और विश्वसनीय देखभाल चाहते हैं। ‘शाइन ज़ोन’ में कारों की संपूर्ण डिटेलिंग और सुरक्षा के लिए कई विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें सेरामिक कोटिंग, एक्सटीरियर एन्हांसमेंट, इंटीरियर एनरिचमेंट, एसी डिसइंफेक्शन ट्रीटमेंट और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन शामिल हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य वाहन की चमक और बाहरी संरक्षण को लंबे समय तक बनाए रखना तथा समग्र परफॉर्मेंस को बेहतर करना है। ग्राहकों की सुविधा और भरोसे को ध्यान में रखते हुए, शाइन ज़ोन एक आधुनिक, अच्छी तरह सुसज्जित और प्रोफेशनल रूप से संचालित केंद्र उपलब्ध कराता है, जो किया कार मालिकों के लिए वाहन देखभाल के अनुभव को और बेहतर बनाता है।
इस लॉन्च पर बोलते हुए अतुल सूद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एवं मार्केटिंग, किआ इंडिया ने कहा, “आज का ग्राहक सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से प्रोफेशनल-ग्रेड कार केयर अनुभव चाहता है। ‘शाइन ज़ोन’ उसी अपेक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। डीलरशिप के भीतर पूर्णतः सुसज्जित डिटेलिंग स्टूडियो उपलब्ध कराते हुए, हम गुणवत्ता, विशेषज्ञता और सुविधाजनक अनुभव, तीनों को एकसाथ ला रहे हैं। यह पहल हमारे इस वादे को और मजबूत करती है कि किआ अपने हर वाहन की देखभाल उतने ही ध्यान से करेगा जितनी बारीकी से उसे बनाया जाता है।”
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के तहत नई ..Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 'ओटीटी प्ल ..Read More
घातक सड़क दुर्घटनाओं के इतिहास वाले उच्च जोखिम वाले गलियारों में आपातकालीन चिकित्सा दे ..Read More
भारत में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अब केवल अनुपालन या खर्च तक सीमित नहीं रह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इल ..Read More
मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के ..Read More