Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नया बोल्ड कैंपेन — ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

By: Dilip Kumar
12/4/2025 10:13:28 PM
जयपुर

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपने नये बोल्ड कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे’ को लॉन्च किया है, जो सेल्फ-बिलीफ़ और ऑथेन्टिसिटी का दमदार सेलिब्रेशन है। यह कैंपेन बोल्ड होने के मायने को बदलने वाली इस नई जनरेशन का समर्थन करता है जो अपने आप में रॉ, सेल्फ-मेड और अनअपॉलिजेटिकली रियल है। यह पुराने नियम-कायदों पर चलने के बजाय अपनी शर्तों पर सफलता को परिभाषित करने के बदलाव को दर्शाता है वह भी “लोग क्या सोचेंगे” से लेकर “मैं क्या सोचता हूँ” तक। सृष्टि तावड़े के इसी नाम के जोशीले एंथम के ज़रिए पेश किया गया यह कैंपेन, जिसमें क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना, यूथ आइकॉन रणविजय सिंघा, गेमिंग चैंपियन नमन “मोर्टल” माथुर के साथ-साथ खुद सृष्टि भी शामिल हैं, यह कैंपेन उन लोगों को एक ट्रिब्यूट है जिन्होंने हर मोड़ पर बोल्ड रहना चुना और यह कहने का अधिकार पाया कि, मैं नहीं तो कौन बे।

स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, म्यूज़िक और गेमिंग जैसे विविध पैशन्स का प्रतिनिधित्व करते हुए यह कैंपेन उन युवाओं से रुबरु होता है जो बड़े सपने देखने और अपना रास्ता खुद बनाने से नहीं डरते हैं। फ़िल्म की शुरुआत एक जोश से भरपूर मोंटाज से होती है, जहाँ हर आइकॉन को उसके अपने अंदाज़ में दिखाया गया है, मैदान पर स्मृति, हर शॉट पर पूरा नियंत्रण रखते हुए; रणविजय, पूरे आत्मविश्वास के साथ सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए; मॉर्टल, गहरी रणनीति में डूबे हुए गेमप्ले को पढ़ते हुए; और सृष्टि, अपने व्यक्तित्व को दर्शाते हुए दमदार पंक्तियाँ सुनाती हुई। उनकी यात्राएँ मेहनत, जुनून और जीत के लम्हों से होकर गुजरती हैं और यह सब एक ही शक्तिशाली विचार से जुड़ा है "खुद पर विश्वास" । "मैं नहीं तो कौन बे " सिर्फ एक कैंपेन नहीं है। यह एक मूवमेंट है, जो हर किसी को प्रेरित करता है कि वे अपनी पहचान में बोल्डनेस को मजबूती से शामिल करें।

इस कैंपेन के बारे में बताते हुए स्मृति मंधाना ने कहा, “मेरे लिए बोल्ड होने का मतलब हमेशा सही समय पर आगे बढ़ने से रहा है फिर चाहे वह मैदान में हो या उससे बाहर। क्रिकेट ने मुझे यह सिखाया है कि शुरुआत खुद पर विश्वास करने से ही होती है। ‘मैं नहीं तो कौन बे’ चुनौतियों का सामना करने, अपनी इंस्टिंक्ट्स पर भरोसा रखने, अपना बेहतरीन देने और पूरे कन्विक्शन के साथ अपने लम्हों को अपना बनाने की याद दिलाता है।” इस कैंपेन पर बात करते हुए रणविजय सिंघा ने कहा, “बोल्डनेस का मतलब तेज़ आवाज़ में बोलने से नहीं बल्कि अपनी जगह पर डटे रहने और जो सही लगे वही करने से आता है। फिर चाहे वह स्टेज हो, कैमरा हो या ज़िंदगी, मैं हमेशा उदाहरण बनकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता हूं। यह कैंपेन ज़िम्मेदारी लेने और बढ़कर पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘मैं नहीं तो कौन बे’ कहने के जूनून को दर्शाता है।”

इस लॉन्च पर बोलते हुए डियाजियो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग पोर्टफोलियो हेड वरुण कूरिच ने कहा : “‘मैं नहीं तो कौन बे’ हमारे चूज़ बोल्ड सफर का अगला पड़ाव है और यह उस आत्मविश्वास की लहर को दर्शाता है जो आज के भारत को नई पहचान दे रही है। बोल्ड होना अब सिर्फ बड़े पर्दे या बड़े मंच तक सीमित नहीं है - यह हर उस मैदान में खुद पर भरोसा रखने के बारे में है जहाँ हौसले बुलंद हों। यही वजह है कि इस कैंपेन में क्रिकेट के सबसे दबाव वाले पलों से लेकर ई-स्पोर्ट्स की तेज़ी से बदलती दुनिया तक, सबको शामिल किया है जहाँ युवा भारतीय यह साबित कर रहे हैं कि हुनर, हिम्मत और आत्मविश्वास ही सफलता के नए पैमाने हैं। चाहे आप किसी कॉम्पिटिटिव गेमिंग लॉबी में मुकाबला कर रहे हों या फिर तेज़ी से बदलती डिजिटल दुनिया में कुछ नया रच रहे हों, या फिर शून्य से शुरुआत कर अपना कुछ खड़ा कर रहे हों - यह आपके अंदर का वो आत्मविश्वास ही है जो आपको सबसे अलग बनाता है। इस कैंपेन के ज़रिए, हम उन आइकॉन्स को एक मंच पर लाए हैं जो इस निडर जज़्बे की मिसाल हैं। हमें उम्मीद है कि यह कैंपेन हर युवा भारतीय को आगे आने और यह कहने के लिए प्रेरित करेगा, ‘अगर मैं नहीं, तो कौन बे?”

गेमिंग प्रो नमन माथुर, उर्फ “मोर्टल” , ने अपने विचार रखते हुए कहा, “गेमिंग का मतलब कभी भी सिर्फ जीतने से नहीं रहा है बल्कि यह तो माइंडसेट को दर्शाता है। हर मैच रणनीति, धैर्य और आत्मविश्वास का इम्तिहान होता है। आप मैदान में इस विश्वास के साथ उतरते हैं कि अपनी मेहनत पर भरोसा करें तो कुछ भी मुमकिन है। इसलिए ‘मैं नहीं तो कौन बे’ सिर्फ एक लाइन नहीं है बल्कि यह हर बार खुद का साथ देने का एक रिमाइंडर है।” रैपर और सॉन्गराइटर सृष्टि तावड़े ने कहा, “मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए जो कुछ भी कर रही हूँ, उसके बीच बोल्ड न रहने की कल्पना करना भी मेरे लिए नामुमकिन सा है। और मैं जानती हूँ कि जो इंसान यह विकल्प चुनता है, यह उसके लिए कितनी मजबूती से काम करता है। मैं चाहती हूँ कि लोग अपने बारे में इस बात को महसूस करें!”

इनॉरमस के सीसीओ आशीष खज़ानची ने कहा, “मैं नहीं तो कौन बे"आत्मविश्वास और साहसी फैसलों की गहराई में जाने जैसा है। हम ‘चूज़ बोल्ड’ को एक नया आयाम देना चाहते थे। #choosebold (चूज़ बोल्ड) आगे बढ़ने और अपने लम्हों को अपना बनाने के लिए ज़रूरी आत्मविश्वास का जश्न है। इस कैंपन में क्रिकेट, गेमिंग, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के उन आइकॉन्स को शामिल किया गया है जिन्होने निडर होकर खुद का साथ दिया है, यह कैंपेन युवाओं को अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को बुलंद करने के लिए एक साफ और सीधा संदेश है जो कहती है ,"अगर मैं नहीं, तो कौन?" यह उस पीढ़ी का जज़्बा है जो अपना गेम अपनी शर्तों पर खेलने से नहीं डरती।

गुड मॉर्निंग फिल्म्स के डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी ने कहा , “मैं नहीं तो कौन बे" ट्रैक ने आरसी के चूज़ बोल्ड 3.0 के संदेश को बिल्कुल सही से पकड़ा है - यह आज के दौर के मिज़ाज और आरसी की पहचान को बखूबी दर्शाता है। हम उस बोल्ड एटीट्यूड को इस तरह से सामने लाना चाहते थे जो युवाओं से जुड़ सके और फिल्म में हर शख्सियत के अनुसार हो। डब शर्मा, सृष्टि तावड़े और डी'ईविल ने साथ मिलकर यह ज़बरदस्त ट्रैक तैयार किया जिसने पूरी फिल्म का टोन सेट कर दिया है।” इस कैंपेन के साथ, रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर उस जेनरेशन के साथ खड़ा है जो आगे बढ़ता है, जोखिम उठाता है और हर पल का बेबाकी से सामना करता है। यह आत्मविश्वास, साहस और भरोसे का एक उत्सव —कुछ कर गुजरने के रिमाइंडर जैसा है, क्योंकि अगर आप नहीं, तो फिर कौन?

फिल्म यहाँ देखें: https://youtu.be/GpfYxJ44-Ws?si=ck0UIdS02sTyPw0s


related topics

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस इस फिल्म का हिस्सा होना ज़रूरी था: आन्या सिंह

1/16/2026 9:16:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More

सन नियो कलाकारों ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी खुशियाँ

1/12/2026 7:40:27 PM

आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More

वरुण धवन ने बताया कैसे मुकेश छाबड़ा ने बनाई ‘बॉर्डर 2’ की दमदार टीम

12/18/2025 2:08:33 PM

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। धुरंधर में शानदार कास्टि ..Read More

कोच्चि में ‘वृषभा’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च: इस क्रिसमस मोहनलाल लौटे दमदार पिता–पुत्र गाथा के साथ

12/18/2025 2:01:18 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कोच्चि में 16 दिसंबर को आयोजित एक भव्य समारोह म ..Read More

आमिर खान की जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल में वीर दास-मोना सिंह 

12/4/2025 9:54:18 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आमिर खान प्रोडक्शंस की अनोखी जासूसी फिल्म हैप्प ..Read More

‘तेरे इश्क़ में’ की प्रमोशनल लहर छाई दिल्ली में

11/23/2025 8:38:04 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का रू ..Read More

शायरी और रोमांस से सजी ‘गुस्ताख़ इश्क़’ की पहली झलक

11/23/2025 8:35:13 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पुरानी ज़माने की मोहब्बत हो या Gen-Z का डि ..Read More

दास्तान-ए-गुरू दत्त : सिनेमा जगत के दिग्गजों को संगीतमय श्रद्धांजलि

10/13/2025 4:24:11 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दास्तान-ए-गुरु दत्त — सिनेमा जगत के दिग्ग ..Read More

‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

10/8/2025 7:43:32 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एपिक वार ड्रामा ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट के नि ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • आलेख फाउन्डेशन पेश करते हैं अनंत संगम का दूसरा संस्करण

    1/20/2026 1:24:42 PM
    नई दिल्ली
  • AI-संचालित ब्लड बायोमार्कर से अल्ज़ाइमर की जल्दी पहचान संभव

    1/20/2026 12:14:46 PM
    गुरुग्राम
  • राष्ट्रों की जवाबदेही मापेगा भारत का रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स

    1/20/2026 12:08:42 PM
    नई दिल्ली
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर नियमन होना चाहिए : अनंत विजय

    1/20/2026 11:55:57 AM
    नई दिल्ली
  • सेवलाइफ–पार्ले की पहल से ग्रामीण आघात देखभाल को मजबूती

    1/19/2026 12:30:29 PM
    नागपुर
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED