कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नेशनल पैंथर्स पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हालिया बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भारत के गरम दल के क्रांतिकारी वीरों के इतिहास की मूलभूत जानकारी का भी अभाव है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजीव जोली खोसला ने स्पष्ट किया कि 8 अप्रैल 1929 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने अंग्रेज़ी हुकूमत की आंखें खोलने के लिए सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली (नेशनल असेंबली) में बम फेंका था, न कि दिल्ली की किसी कांग्रेस सरकार के विरोध में। इसके बाद दोनों क्रांतिकारियों को रायसीना हिल पुलिस स्टेशन, जो आज का संसद मार्ग थाना है, में बंदी बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक घटना को लेकर वे स्वयं कई बार जन-जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं।
खोसला ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री की जुबान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्थान पर “नेताजी सुभाष पैलेस” निकल जाना यह दर्शाता है कि राजधानी की मुख्यमंत्री को इतिहास की गंभीर समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि बयान देने से पहले मुख्यमंत्री को अपने सलाहकारों से तथ्यात्मक जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए गरम दल के क्रांतिकारी वीरों के नामों का दुरुपयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जेल ले जाया जा रहा था, तब भी भगत सिंह के नाम का राजनीतिक लाभ के लिए गलत इस्तेमाल किया गया।
खोसला ने तीखे शब्दों में कहा कि भगत सिंह जब-जब जेल गए, भारत माता को आज़ाद कराने के लिए गए, न कि किसी जनप्रतिनिधि की तरह घोटालों के आरोपों में। उन्होंने इस प्रवृत्ति की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि क्रांतिकारी वीरों को राजनीति का औज़ार बनाना देश के इतिहास और शहीदों का अपमान है। अंत में राजीव जोली खोसला ने मांग की कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शीघ्र इस्तीफा देना चाहिए, साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेने की अपील की।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के तहत नई ..Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 'ओटीटी प्ल ..Read More
घातक सड़क दुर्घटनाओं के इतिहास वाले उच्च जोखिम वाले गलियारों में आपातकालीन चिकित्सा दे ..Read More
भारत में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अब केवल अनुपालन या खर्च तक सीमित नहीं रह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इल ..Read More
मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के ..Read More