मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली साहित्य महासभा (मैसाम) की नव कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2026–2028 के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निर्वाचन पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी तथा संगठन के संविधान के अनुरूप संपन्न हुआ, जिसमें महासभा के सदस्यों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हेमंत झा को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महासचिव पद पर श्री आशीष नीरज एवं अरुण कुमार मिश्र ने विजय प्राप्त की। सचिव पद के लिए कविता पाठक, राहुल झा वत्स, संजय कुमार झा एवं आनंद दास निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद हेतु सूर्यनारायण यादव एवं श्रीमती निवेदिता को चुना गया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर सरोज जी का निर्विरोध निर्वाचन संगठन में उनके प्रति सदस्यों के विश्वास एवं उनके अनुभव को दर्शाता है। निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन निवर्तमान अध्यक्ष राहुल झा ने मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में किया, जबकि श्री उज्जवल कुमार ने सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने मैथिली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। आगामी कार्यकाल में युवा रचनाकारों को प्रोत्साहन, साहित्यिक गतिविधियों का विस्तार तथा राष्ट्रीय स्तर पर मैथिली साहित्य की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
इस अवसर पर महासभा के सदस्यों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने नव-निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More