कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट द्वारा प्रस्तुत “इंडियाज़ बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर” के तहत आयोजित 1 करोड़ रुपये के कैश प्राइज़ बम्पर ड्रॉ का ग्रैंड फिनाले समारोह नई दिल्ली में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 50 लाख रुपये के नकद इनाम के विजेता की घोषणा की गई। इस बहुप्रतीक्षित बम्पर ड्रॉ का चयन अभिनेत्री निधि अग्रवाल एवं अभिनेत्री व बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी द्वारा किया गया। कूपन नंबर 25333749 को 50 लाख रुपये का कैश प्राइज़ प्राप्त हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट लंबे समय से ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते और उच्च स्तर की ग्राहक संतुष्टि के लिए जाना जाता है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कम समय में ही कंपनी ने उपभोक्ताओं का विश्वास जीत लिया है।
इस मौके पर अभिनेत्री निधि अग्रवाल और नीलम गिरी ने विजेता को बधाई देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर्स और इनामों के ज़रिये लगातार खुश करता आ रहा है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट से खरीदारी करें और ऐसे ही आकर्षक इनाम जीतते रहें। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ श्री करण बजाज ने कहा, “दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च के बाद बहुत कम समय में हमें जो सफलता मिली है, वह हमारे ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। बम्पर ड्रॉ हमारे ग्राहकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है। हम चाहते हैं कि ग्राहकों के साथ हमारा रिश्ता और भी ऊँचाइयों तक पहुंचे।” उन्होंने 50 लाख रुपये के विजेता को हार्दिक बधाई देते हुए सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More