अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ, जिसमें अभाविप के इस संगठनात्मक चुनाव के चुनाव अधिकारी प्रा. (डॉ.) पंकज सिंह ने डॉ. तपन बिहारी की अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तथा सार्थक शर्मा की प्रदेश मंत्री के रूप में पुनर्निर्वाचन की घोषणा की। चुनाव अधिकारी प्रा. (डॉ.) पंकज सिंह ने चुनाव परिणामों के साथ जारी वक्तव्य में कहा कि दोनों पदाधिकारी शनिवार, 31 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रहे अभाविप दिल्ली के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में अपना दायित्वभार पुनः ग्रहण करेंगे तथा दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।
प्रांत अध्यक्ष के रूप में पुनर्निवाचित डॉ. तपन बिहारी मूलतः जाजपुर, ओडिशा के निवासी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं तथा वर्ष 2001 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आपकी स्नातक से पीएचडी तक की शिक्षा हैदराबाद विश्वविद्यालय से हुई है। उस अंतराल में वर्ष 2003 से 2015 तक आप हैदराबाद में अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। वर्ष 2015 से 2017 तक आपने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्यापक-कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2017 में आपकी नियुक्ति दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर हुई। वर्ष 2018 से 2021 तक आप अभाविप दिल्ली इकाई के प्रांत उपाध्यक्ष भी रहे तथा वर्ष 2018 से वर्तमान तक आप जेएनयू विभाग के विभाग प्रमुख हैं। वर्तमान में आप अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हैं। आगामी सत्र 2025-26 हेतु प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर पुनः निर्वाचित हुए हैं।
प्रदेश मंत्री के रूप में पुनर्निवाचित सार्थक शर्मा मूलतः दिल्ली से हैं और इनकी स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी महाविद्यालय से हुई है तथा एलएलबी (LLB) की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित ‘फैकल्टी ऑफ लॉ’ से हुई है। वर्तमान में आप दिल्ली विश्वविद्यालय में परास्नातक के छात्र हैं। पूर्व में आपने महाविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, विभाग संयोजक, प्रांत सह मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैसे दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में आप अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री हैं। आगामी सत्र 2025-26 हेतु प्रदेश मंत्री के दायित्व पर पुनः निर्वाचित हुए हैं।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More