जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसमें चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया को सुगम और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू इकाई ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की है। देश भर से जेएनयू में चयनित छात्र-छात्राओं की समस्याओं और उनके संशयों को दूर करने के लिए अभाविप द्वारा आज सायं 07:00 बजे एक विशेष 'डाउट क्लियरिंग सेशन' का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया है। जिसके माध्यम से देश के सुदूर क्षेत्रों से आने वाले छात्र सीधे विश्वविद्यालय के अनुभवी शोधार्थियों और वरिष्ठ छात्रों से संवाद कर सकेंगे।
सत्र में फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी दिक्कतों, विभिन्न पाठ्यक्रमों की पात्रता मानदंडों, कट-ऑफ और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी प्रकार की शंकाओं का त्वरित निवारण किया गया। विद्यार्थियों की निरंतर सहायता के लिए अभाविप जेएनयू ने हेल्प डेस्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, जिन पर छात्र सीधे संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं:
मयंक पांचाल (अध्यक्ष, अभाविप जेएनयू): 9998509892प्रवीण के० पीयूष (मंत्री, अभाविप जेएनयू): 6200298902अभाविप जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि अभाविप का यह प्रयास छात्रों के शैक्षणिक पथ को आसान बनाने के लिए है।अभाविप जेएनयू मंत्री प्रवीण पीयूष ने कहा कि हमारे द्वारा जारी किए गए सहायता नंबर और यह ऑनलाइन सत्र विद्यार्थियों के लिए एक सुलभ माध्यम प्रदान करेंगे। छात्र बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं, अभाविप की पूरी टीम प्रवेश प्रक्रिया के अंत तक उनके साथ खड़ी है।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More