जन्मदिन की शुभकामनाएं ABHAY DEOL

By: Dilip Kumar
3/15/2018 2:55:32 PM
नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभय देओल का जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था।अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल के पिता का नाम अजीत सिंह देओल और मां का नाम उषा देओल है। अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल उनके चचेरे भाई-बहन हैं।घर में फिल्मी माहौल के चलते अभय का रुझान भी इंडियन सिनेमा की ओर हो गया। अभय को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।

अभय देओल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'सोचा न था' से की थी, जिसके बाद अभय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।आज दुनियाभर में अभय के हजारों फैन्स हैं, जो उनकी आने वाली हर नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।अभय देओल ने अब तक सोचा ना था, आहिस्ता आहिस्ता, एक चालीस की लास्ट लोकल, ओए लकी! लकी ओए, देव डी, रोड़ मूवी, आयशा, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, शंघाई, चक्रव्यूह, रांझणा और हैप्पी भाग जाएगी जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।अभय देओल ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाते हुए, कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं।भिनेता धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल के पिता का नाम अजीत सिंह देओल और मां का नाम उषा देओल है। अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल उनके चचेरे भाई-बहन हैं


comments