कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने नई दिल्ली में अपने पहले ब्रांड शोरूम के भव्य उद्घाटन किया। ताइवान की प्रसिद्ध बैडमिंटन ब्रांड विक्टर की जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, थाईलैंड और चीन सहित दुनिया भर में शाखाएँ हैं। कंपनी ने बैडमिंटन के उत्साही खिलाडी और लोगों को अच्छी क्वालिटी के उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया। इस शोरूम में कपड़े, ग्रिप्स, किट बैग, रैकेट, जूते, शटलकॉक, स्ट्रिंग और प्रोफेशनल बैडमिंटन उपकरण सम्बन्धी बहुत सारी चीज़ें उपलब्ध हैं। विक्टर के दुनिया भर में 426 शोरूम हैं। विक्टर को भारत की महिला और मिक्स डबल्स की बैडमिंटन टूर्नामेंट विजेता अश्विनी पोनप्पा और भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय ऐच ऐस के आधिकारिक प्रायोजक होने पर गर्व है।
सभी स्तरों और खेल शैलियों के लिए उपकरण
विक्टर सभी स्तरों और खेल शैलियों के अनुरूप बैडमिंटन उपकरण प्रदान करता है। चाहे आप एक अनुभवी प्रतियोगी हों या मौज-मस्ती करने वाले खिलाड़ी हों, विक्टर के पास आपके लिए कुछ न कुछ है। "विक्टर में, हम मानते हैं कि बैडमिंटन सिर्फ खिलाड़ियों के प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए नहीं है, यह लोगों के लिए मौज-मस्ती और स्वस्थ रहने का भी ज़रिया है। शोरूम में, आप पाएंगे कि विक्टर के पास खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए प्रोफेशनल बैडमिंटन उपकरण हैं, और हमारे युवा ग्राहकों के लिए स्पाइडर-मैन रैकेट और क्रेयॉन शिन-चान जूते जैसे कई मजेदार प्रोडक्ट्स भी हैं।"
भारतीय बैडमिंटन सितारों का समर्थन करना
प्रणॉय एच एस ने इस भावना को दोहराते हुए विक्टर के आधिकारिक ब्रांड शोरूम की उपस्थिति को शुरुआती से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक, भारत में बैडमिंटन उत्साही लोगों के लिए एक केंद्र बताया। अश्विनी पोनप्पा ने उद्घाटन के दौरान कहा, "भारत में विक्टर रैकेट्स की आधिकारिक उपस्थिति भारतीय बैडमिंटन की क्षमता में इसके विश्वास का एक बयान है। बैडमिंटन उत्साही लोगों के लिए अपने सपनों को साकार करने के लिए यह शोरूम एक केंद्र बनने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाइयेगा।"
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More