अजय देवगन की ऑनस्क्रीन 'पत्नी' ने की गुपचुप शादी

By: Dilip Kumar
3/17/2018 4:40:23 PM
नई दिल्ली

अजय देवगन की फिल्म 'दृष्यम' में उनकी पत्नी का रोल करने वालीं एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुपचुप शादी कर ली है। खबरों की माने तो उन्होंने 12 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव (Andrei Koscheev) से मुंबई में शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रिया के फैमिली के अलावा इंडस्ट्री से सिर्फ दो ही लोग इस शादी में शामिल हुए थे। 

हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी

इस शादी में बॉलीवुड से मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी ही शामिल हुए, क्योंकि वो श्रिया के पड़ोसी भी है। श्रिया की शादी में ज्यादा लोंगों को इनवाइट नहीं किया गया था। श्रिया ने ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव से अपने लोखंडवाला स्थित घर में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी की।

नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं पति

आंद्रेई नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। बीच में खबरें आई थीं कि श्रिया उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। हालांकि उन्होंने किन्हीं कारण से जल्दी में मुंबई में ही शादी कर ली है। 

ड्वेन ब्रावो से जुड़ चुका श्रिया का नाम

साउथ इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में गिनी जाने वालीं श्रिया का नाम वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ भी जुड़ चुका है। मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि वे ब्रावो को डेट कर चुकी हैं हालांकि, उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया था।

टॉपलेस फोटोशूट से बटोरी थीं सुर्खियां.

श्रिया एक फैशन मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं। जब मैगजीन मार्केट में आई तो उन्होंने यह कहा था कि वे इस मैगजीन के कवर पर नहीं है। मैगजीन ने उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। जबकि मैगजीन के कवर पर साफतौर पर श्रिया ही नजर आ रही थी। 

 


comments