श्री वृद्धावास सोसायटी (रजि) सीकरी की नई कार्यकारणी घोषित

By: Dilip Kumar
5/22/2018 7:16:06 PM
नई दिल्ली

गांव सीकरी फरीदाबाद स्थित श्री वृद्धावास सोसायटी (रजि)द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की नई कार्यकारणी 2018-20 प्रसिद्ध उद्यमी आईसी सिंघल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में घोषित की गई। सर्वसमति से समाजसेवी आरडी शर्मा को प्रधान चुना गया, युवा उद्यमी एवं समाजसेवी अनिल अरोड़ा - महासचिव एवं एनके भल्ला कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गये। अन्य कार्यकारणी इस प्रकार है - आईसी सिंद्यल - मुख्य संरक्षक, वासदेव अरोड़ा, प्रसिद्ध कवि सरदार मंजीत सिंह, राजकुमार कथूरिया एवं आरके मक्कड़ - संरक्षकगण, उपाध्यक्ष - मा. सुखपाल सिंह, सुन्दरलाल गर्ग, सुरेश शर्मा, सहकोषाध्यक्ष - श्रीमती मधु सहगल, सचिव (किचन एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र) समाजसेविका रेखा शर्मा, सचिव (पीआर) जयपाल सिंह, कानूनी सलाहकार - मुकेश सहगल (ऐडवोकेट), सहमहासचिव - दाऊजी सिंह, सलाहकार - सुनील जूनेजा, सदस्यगण - सुनील मंगला, रितु भल्ला, महेश पाहुजा व रितिक शर्मा है।

नवनियुक्त प्रधान आरडी शर्मा ने कार्यकारणी का आभार प्रकट करते हुऐ अपना जीवन पुन: बुजूर्गों एवं गरीब महिलाओं को समर्पित किया। और बुजूर्गों की सेवा को सच्चा तीर्थ बताया। महासचिव अनिल अरोड़ा ने बुजूर्गों को बेहतर सुविधाऐं एवं व्यवस्था का आश्वासन दिया। एनके भल्ला कोषाध्यक्ष ने संस्था में पारदर्शिता एवं बेहतर प्रबन्धन का विश्वास दिलाया। प्रसिद्ध कवि सरदार मंजित सिंह संरक्षक ने बुजूर्गों के लिए राशन एवं चिकित्सा के खर्चें वहन की जिम्मेदारी ली। समाजसेवीका रेखा शर्मा ने बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण एवं सात्विक भोजन एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र (सिलाई) की गरीब महिलाओं को बेहतर सुविधाओं की जिम्मेवारी का आश्वासन दिया। सभा का समापन प्रसिद्ध समाजसेवी वासदेव अरोड़ा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

लॉयस क्लब फरीदाबाद डेफोडिल द्वारा प्रयोजित व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र में उतिर्ण 23 कमजोर वर्ग की लड़कियों को प्रमाणपत्र बंाटे गये एवं उच्च अंकों से उतिर्ण प्रशिक्षणार्थीयों को सिलाई मशीनें पुरुस्कार में बांटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रार्षद ठाकुर शैलेन्द्र सिंह रहे जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्यमी रवि बौहरा ने की। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी आरडी शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के अभियान कौशल भारत कुशल भारत एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं को सार्थक करते हुए इस कार्यक्रम को शुभारम्भ किया गया था और संस्था का उद्देश्य कमजोर वर्ग की लड़कियों को स्वावलम्बी बनाना है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  शैलेन्द्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए संस्था की समाजकल्याण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए लड़कियों को नसीहत दी कि आज उनके लिए हर क्षेत्र में व्यापक समभावंनाएं है और वो जो भी कार्यक्षेत्र चुने उसमें बेहतर प्रदर्शन करें और उन्होंने यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की सचिव समाजसेविका रेखा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ संस्था की गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक रोशनी डाली व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

संस्था के मुख्य संरक्षक आईसी सिंद्यल व कार्यकारणी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं अतिथि गण का शॉल व माला द्वारा स्वागत किया। सिलाई मशीने सुरेश शर्मा, प्रसिद्ध कवि सरदार मंजित सिंह, लॉयन विजय बुद्धिराजा के सौजन्य से बांटी गई। कार्यक्रम का समापन संस्था के महासचिव श्री अनील अरोड़ा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में रेखा शर्मा, मधु सहगल, काजल अरोड़ा, सुखपाल सिंह, सुन्दरलाल गर्ग, रितिक शर्मा की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से दाऊजी सिंह, एनके भल्ला, सुरेश शर्मा, तिलक राज शर्मा, गोलडी बरेजा, जयपाल सिंह, अरुण आर्य, अनुराग भाटी, मोतीराम, रमेश, भूपेन्द्र सिंह, अजय ग्रोवर, सुनील आंनद, एमएस अरोड़ा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


comments