ससुराल नहीं जाएंगी सोनम कपूर

By: Dilip Kumar
5/22/2018 7:31:27 PM
नई दिल्ली

कान फिल्म फेस्टिवल में अपने मेहंदी लगे हाथ लिए रेड कारपेट पर अपना फैशन दिखा कर लौटीं सोनम फिर से व्यस्त हो गई हैं। सोनम की शादी के बाद कई अटकलें लग रही थीं कि क्या वह दिल्ली में अपने ससुराल में रहने जाएंगी या बिजनेसमैन पति के साथ लंदन जाकर बसेंगी।उनके पति का मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेल्स में बड़ा अपार्टमेंट है।

क्या सोनम अब यहां रहेंगी? सोनम ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मीडिया से साफ कहा है कि उनका इरादा फिलहाल दिल्ली या लंदन जाने का नहीं है। वह अपने पिता के जुहू स्थित घर में ही रह रही हैं। उन्हें फिलहाल मुंबई मे बहुत काम है। सोनम ने कहा है कि वह पति के साथ बांद्रा कुर्ला वाले अपार्टमेंट में भी नहीं रहेंगी क्योंकि वहां उनके मन मुताबिक इंटीरियर डिजाइनिंग में करीब साल भर लगेगा। इसके बाद ही उनका वहां जाने का इरादा है। सोनम की बातों से साफ है कि वह ससुराल नहीं जा रही हैं।


comments