रणधीर कपूर को जन्मदिन की हार्दीक शुभकामनाएं

By: Dilip Kumar
2/16/2018 9:15:50 PM
नई दिल्ली

 पॉपूलर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कपूर खानदान के शख्स रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। आज वो अपना 71 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणधीर कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म थी 'श्री 420'। 1971 में रणधीर कपूर ने बतौर निर्देशक फिल्म 'कल आज और कल' में काम किया था। इस फिल्म में मुख्य एक्ट्रेस से बबीता। इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और धीरे-धीरे एक दूसरे से प्यार करने लगे। और थोड़े टाइम बाद ही शादी करने का फैसला किया।

घर में जब रणधीर कपूर ने अपने पापा से बबीता से शादी करने की बात रखी तो उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया। दरअसल, उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस से शादी करना अच्छा नहीं माना जाता था। लेकिन रणधीर को भी जिद थी कि शादी करेंगे तो बबीता से ही। पिता जी को मनाने के लिए एक बार रणधीर सिंह ने बंदूक तक तान ली थी और ताव में आकर कहा था कि सिर्फ बबीता और कोई नहीं...। रणधीर कपूर की इस हरकत के बाद राज कपूर को मजबूरी में बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा और उन्होंने 1971 में दोनों की शादी कर दी। लेकिन शादी के बाद बबीता ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

दोनों की शादी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े रहने लगे। दरअसल, रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां बॉलीवुड में आएं। वहीं बबीता की जिद थी कि उनकी बेटियां फिल्मों में कदम रखें। और इसी बात को लेकर बबीता अपने घर चली गईं। साल 1988 में बबीता घर से गईं और 1991 में करिश्मा ने फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत की। करिश्मा के फिल्मों में आने के बाद साल 2000 ने भी अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद साल 2007 में बबीता घर वापस आईं। बिना तलाक लिए बबीता रणधीर कपूर से 19 साल तक अलग रहीं।


comments