मिशन 2019: दिल्ली में तय होगी जेडीयू की लोकसभा चुनाव रणनीति

By: Dilip Kumar
7/4/2018 10:31:36 AM
नई दिल्ली

@ अकरम, नई दिल्ली।भाजपा के साथ चल रहे नरम गरम रिश्तों और विपक्षी खेमे में एकता की कोशिशों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली में अपनी भावी रणनीति तैयार करेगा। दिल्ली में रविवार को होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी और साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी।

Related image

जदयू के दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने से साफ है कि वह राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के साथ शरद यादव के समर्थन वाले बागी धड़े के मुकाबले ज्यादा ताकत दिखाना चाहती है। कार्यकारिणी में देश भर के लगभग सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पार्टी अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले 7 जुलाई को ही दिल्ली आ जाएंगे और उस दिन शाम को पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

Image result for nitish kumar

भाजपा के साथ आने के बाद जदयू की चिंता लोकसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर ज्यादा है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने पर उसे महज दो सीटें ही मिली थी। दूसरी तरफ एनडीए के अन्य दलों भाजपा, लोजपा व रालोसपा के पास 31 सांसद हैं। ऐसे में 40 लोकसभा सीटों में जदयू के लिए सीटों का संकट बना हुआ है। जदयू की मांग काफी ज्यादा है, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने अधिकतम एक दर्जन सीटें देने के ही संकेत दिए हैं।दिल्ली में बैठक के दौरान नीतीश कुमार की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष ने बीते दिनों अलग अलग मौकों पर अपने प्रमख सहयोगी दलों के नेताओं उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल व रामविलास पासवान के साथ बैठकें की थी। लेकिन जदयू के साथ शीर्ष स्तर पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

Image result for nitish kumar

सूत्रों के अनुसार जदयू अगले चुनाव के पहले के माहौल को भांप रही है। जदयू के कुछ नेता कांग्रेस व राजद के साथ जाने या फिर भाजपा के साथ रहने में ही लाभ हानि का आकलन कर रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व विशेष पैकेज के मुद्दे पर नीतीश कुमार व केंद्र की भाजपा सरकार के बीच मतभेद रहे हैं।


comments