डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी में देर रात अधिवक्ता संजीव झा के घर भीषण डकैती

By: Dilip Kumar
12/13/2018 10:18:22 AM
नई दिल्ली

शहर सटे डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में मंगलवार की देर रात अधिवक्ता संजीव झा के घर भीषण डकैती हुई। डकैतों ने फायरिंग और बम बिस्फोट कर मेन गेट के ग्रिल का ताला काट घर में प्रवेश करते ही गृहस्वामी के सभी परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। डकैतों ने पांच लाख से अधिक के जेवरात और नगदी चार हजार रुपये लूटपाट कर चलते बने।

सूचना मिलते ही देर रात में डुमरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। बुधवार की अहले सुबह डीएसपी कुमार डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। डीएसपी ने सरेह से सोना की खाली डिब्बा व डकैतों का एक कलाई घड़ी बरामद किया। पुलिस ने आधा दर्जन जगहों व दीवालों पर बम धमाकों के निशान पाए। इस घटना से ग्रामीण दहशत में है।


comments