गणेश उत्सव के रंग में डूबा पूरा अंबानी परिवार

By: Dilip Kumar
9/3/2019 3:18:55 AM
नई दिल्ली

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। वहीं मुकेश अंबानी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से दिखे। इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंबानी परिवार ने एक खास आयोजन भी किया, इसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

इस मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ भी फोटो शूट कराए। इस दौरान तीनों पारम्परिक परिधान में नजर आए। रणबीर कपूर इस दौरान गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आए। आलिया जहां साड़ी में दिखीं वहीं रणबीर कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। 

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

कटरीना कैफ अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ पहुंचीं। इसाबेल जल्द ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ डेब्यू करने वाली हैं। माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ। हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी के साथ पहुंचे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला के साथ नजर आए। विक्की कौशल डार्क रेड कलर के कुर्ता पायजामा में दिखे।

विद्या बालन अपने पति सिदार्थ रॉय कपूर के साथ। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, काजोल के साथ पोज देते नजर आए। इस मौके पर पहुंचकर रेखा ने महफिल लूटी। सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी शेट्टी के साथ। इस कार्यक्रम में बच्चन परिवार भी दिखा। अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए। हार्दिक पांड्या और अनिल कपूर। कुछ इस अंदाज में नजर आईं करिश्मा कपूर। मुकेश अंबानी, उद्वव ठाकरे, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने और आमिर खान। 


comments