Independence day: एनडीएमसी स्कूल के दस हजार छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

By: Dilip Kumar
8/16/2022 3:12:51 PM

नई दिल्ली से बंसी लाल की रिपोर्ट।  नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने "आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाने के लिए कनॉट प्लेस, नई दिल्ली से युद्ध स्मारक - इंडिया गेट तक 10000 स्कूली छात्रों की 'प्रभात फेरी' का आयोजन किया। इस तिरंगा प्रभात फेरी में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, महिला एवं बाल विकास\ मंत्री स्मृति ईरानी, विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, उपराज्यपाल, दिल्ली विनय कुमार सक्सेना, पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्विनी कुमार, एनडीएमसी के सदस्य कुलजीत सिंह चहल और विशाखा सैलानी और सचिव विक्रम सिंह मलिक ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

पालिका परिषद के स्कूली छात्रों की प्रभात फेरी ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनपथ रेडियल से कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से होते हुए कस्तूरबा गांधी मार्ग से निकल कर इंडिया गेट पर युद्ध स्मारक तक के मार्ग को कवर किया। प्रभात फेरी में लगभग 10000 स्कूली छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, अन्य व्यक्तियों और एनडीएमसी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।


comments