देसी गर्ल ने हॉलीवुड को भी रंग दिया

By: Dilip Kumar
3/14/2017 4:42:52 PM
नई दिल्ली

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी शो ‘द टुनाइट शो’ पर जमकर होली मनाई। प्रियंका चोपड़ा सोमवार (13 मार्च) के एपिसोड में शामिल हुईं। ताकि होस्ट जिमी फैलन के साथ टॉक शो में होली के कुछ रंग घोल सकें। प्रियंका ने इस होली की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों से साफ है कि यहां जमकर मस्ती हुई है। सभी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।

शो के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के अपने घर पर होली पार्टी की। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मेरे घर में मौजूद व्हाइट आज रंगीन हो गया है। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा मैरी क्लेयर के साथ अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थीं। मैरी क्लेयर के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा- मैं वो नहीं हूं जो प्यार को ढूंढता है। मेरी जिंदगी को अचानक होने वाली चीजों ने दिशा दी है।

अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के जरिए प्रियंका पश्चिम में एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। अब एक्ट्रेस अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की रिलीज की तैयारियां कर रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम विक्टोरिया लीड्स का है जो नकारात्मक रोल में है। इंटरव्यू में पीसी ने बताया कि अपनी जिंदगी में वो खुद निर्णय लेती हैं और उनके पैरेंट्स उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं।

उनके प्रोत्हसान के बारे में बात करते हुए देसी गर्ल ने कहा- मेरा अंदरूनी विश्वास मेरे पैरेंट्स से आता है। जो मुझे हमेशा बताते हैं कि वो दुनिया की सबसे बड़ी गलती कर सकती हैं। जैसे कि वो किसी को जान से मार सकती हैं और फिर भी उनके पास मदद के लिए आ सकती हैं और वो हर हाल में उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे। वीडियो में 34 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें आठवीं क्लास में सेलेब्रिटी टूपैक शकुर पर क्रश हुआ था।

उन्होंने बताया कि कैसे वो फ्रीकिशली फ्लेक्सिबल हैं। मैरी क्लेयर के लिए करवाए गए उनके फोटोशूट को बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने सराहा है। उन्होंने इसकी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।


comments