चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, तीन अमरीकी वैज्ञानिकों को मिलेगा सम्मान
By: Dilip Kumar
10/2/2017 5:47:36 PM
तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जेफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है। नोबेल असेंबली ने कहा है, ‘उनकी खोजों में इस बात की व्याख्या की गई है कि पौधे, जानवर और इंसान किस प्रकार अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप खुद को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार अपने को ढाल सकें।
इससे पहले कई सालों तक वैज्ञानिकों को यह नहीं पता था कि मनुष्य समेत अन्य जीव जंतुओं में एक आंतरिक घड़ी होती है जो उन्हें दिन की गति के अनुरूप खुद को ढालने में मदद करती है। नोबेल असेंबली ने कहा, ‘72 वर्षीय हॉल, 73 वर्षीय रोसबाश और 68 वर्षीय यंग हमारे भीतर जैविक घड़ी को देखने में सक्षम रहे और उसके भीतरी कामकाज को स्पष्ट किया।’ जैविक घड़ी हार्मोन स्तर, निद्रा, शरीर का तापमान और चय उपाचय जैसे जैविक कार्यों को प्रभावित करती है।
पिछले साल जापान के योशीनोरी ओशुमी को ऑटोफेजी पर उल्लेखनीय कार्य के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।