मैट्रिक पास के लिए HSSC में 18218 पदों पर वैकेंसी

By: Dilip Kumar
8/28/2018 2:39:02 PM
नई दिल्ली

अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर मैट्रिक पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल 29 अगस्त को खुल जाएगा और 18 सितंबर 2018 रात 11.59 बजे आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी. उम्मीदवार 21 सितंबर को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं.

उम्मीदवारों से यह आग्रह किया जाता है कि एप्लीकेशन फॉर्म बहुत ही ध्यान से भरें. क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव या करेक्शन बाद में नहीं हो सकेगा. बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कुल 18218 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से हिन्दी या संस्कृत में मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र 18 से 42 साल के बीच हो. कुछ श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट का प्रावधान है.

सैलरी: 16900-53500 प्लस स्पेशल पे.
पदों का विवरण:
Group D: 18218 Posts

चपरासी: 6996
बेल्डर: 3414
जानवरों के लिए अटेंडेंट: 1885
हेल्पर : 926
माली: 709
चपरासी कम चौकीदार: 531
खाना बनाने वाला: 520
फील्ड मैन: 424
वर्कशॉप अटेंडेंट: 337
मैकेनिकल हेल्पर: 329
पानी ढोने वाला: 218
T.Mate 205
माली कम चौकीदार: 159
टायरमैन हेल्पर: 105
धोबी: 99
रोड मेट : 85
नाई: 79
इलेक्ट्रिशियन हेल्पर: 65
ब्लैकस्मिथ हेल्पर: 60
वेल्डर हेल्पर: 60
मेट: 56
वेटर: 54
ड्रेसर: 42
खलासी: 39
लैब अटेंडेंट: 37
लाइब्रेरी अटेंडेंट: 36
माइनिंग गार्ड: 35
क्लीनर: 31
वार्ड सर्वेंट: 31
कारपेंटर हेल्पर: 30
बैट्री अटेंडेंट हेल्पर: 29
चौकीदार कम चपरासी: 29
लैब अटेंडेंट : 28
मोची: 27
स्टोरमैन: 27
चौकीदार कम माली: 22
एसिस्टेंट पंप ऑपरेटर: 20
फर्रो खल्लासी: 19
सेक्योरिटी गार्ड: 19
राजगीर: 17
वाटर कैरियर: 17
बिल बांटने वाला: 16
लैब अटेंडेंट: 16
कार्पेंटर: 15
पेंटर : 15
टेलर: 14
अटेंडेंट: 13
ग्राउंड मैन: 13
Daftari 12
वार्ड अटेंडेंट: 12
गैंग मेट: 11
मैसेंजर : 11
अफसर के साथ चपरासी: 11
प्रौसेस सर्वर: 11
रूम अटेंडेंट: 11
उद्घोषक : 10
कुक हेल्पर : 9
हेड माली: 9
एसिस्टेंट कुक/तंदूरिया : 8
महिला अटेंडेंट: 8
वार्ड ब्वॉय: 8
हल्वाई हेल्पर: 7
केनेल मैन (कुत्तों को संभालने वाला): 7
उपशिक्षक: 7
मजदूर: 6
फ्राश: 5
लैब ब्वॉय : 5
साफ सफाई और मरम्मत करने वाला: 4
फील्ड वर्कर: 4
कीमैन: 4
पैकर: 4
तंदूरिया: 4
वार्ड सर्वेंट: 4
महिला कूली: 4
बोट कीपर : 3
केन वर्कर: 3
कूली: 3
इलेक्ट्रिशियन : 3
किचन अटेंडेंट: 3
परेड अटेंडेंट: 3
स्टोर हेल्पर: 3
ब्लैक स्मिथ: 2
क्लास अटेंडेंट: 2
कुक मेट: 2
डार्क रूप अटेंडेंट: 2
डेक चलाने वाला: 2
हॉस्टल अटेंडेंट: 2
कीपर: 2
लेबर रूम अटेंडेंट: 2
पेट्रोल पंप अटेंडेंट: 2
स्टोर अटेंडेंट: 2
सीवरमैन: 2
स्वास्थ्य सहायक: 2
विसेरा कटर: 2
एसिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कम हेल्पर : 1
एटेंडेंट कंस्ट्रक्शन: 1
एटेंडेंट कम चौकीदार: 1
बैलिफ: 1
बैरा: 1
चेनमैन: 1
क्रेन ऑपरेटर कम हेल्पर: 1
गैलरी और अटेंडेंट: 1
बागवानी: 1
गेट का चौकीदार: 1
घास साफकरने वाला: 1
लाइनमैन हेल्पर: 1
जमादार: 1
लैब असिस्टेंट : 1
लैब चपरासी: 1
लैब अटेंडेंट(कक्षा 4): 1
मोल्डर: 1
आयल मैन: 1
प्लमबर कम पंप ऑपरेटर 1
सैनिटरी वर्कर: 1
स्टोर मुंशी: 1
टेलीफोन अटेंडेंट: 1
पदों की कुल संख्या: 18218


comments