तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका लगा है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के चार राज्यसभा सदस्य टीडीपी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। टीडीपी से राज्यसभा सदस्य सीएम रमेश, टीजी वेंटकेश, वाईएस चौधरी को भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा का पट्टा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, बीमारी के कारण जीएम राव अगले कुछ दिनों में भाजपा की सदस्यता लेंगे।चार राज्यसभा सदस्य के टीडीपी छोड़ने के बाद पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमने भाजपा से लड़ाई केवल राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य के हितों के लिए की।
हमने टीडीपी को कमजोर करने के लिए भाजपा के प्रयासों की निंदा करते हुए विशेष दर्जे के लिए हमने केंद्रीय मंत्रियों की बलि दी। पार्टी के लिए संकट कोई नई बात नहीं, नेताओं और कैडर के लिए घबराने की कोई बात नहीं है। टीडीपी छोड़ने वाले राज्यसभा सदस्यों ने गुरुवार को उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू से मुलाकात की है। पार्टी छोड़ने के ऐलान के साथ ही सभी चारों सांसदों ने वैंकेया नायडू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More