क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास

By: Dilip Kumar
6/26/2019 12:51:35 PM
नई दिल्ली

 क्रिस गेल वर्ल्ड कप 2019  में अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 87 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा वनडे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था। वनडे क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल ये अनोखा कमाल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वर्ल्ड कप 2019 के 29वें मैच में मैनचेस्टर में गेल ने अपनी पारी में कुल छह छक्के लगाए थे और उन्होंने 84 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली थी।

रिकॉर्ड और क्रिस गेल का पुराना नाता है। क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम पर कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं और अब एक और कमाल का रिकॉर्ड उनके नाम के साथ जुड़ गया है। क्रिस गेल वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन बार एक कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस कैलेंडर वर्ष में वो वनडे में अब तक कुल 51 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2009 और 2012 में दो ये कमाल कर चुके हैं।

हालांकि एक कैलेंडर वर्ष में दो बार छक्के लगाने का कमाल भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा भी कर चुके हैं। रोहित ने वर्ष 2017 और 2018 में ये कमाल किया था। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी एक कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा छक्के दो बार जड़ चुके हैं। अफरीदी ने वर्ष 2002 और 2005 में ये कमाल किया था।


comments