Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज:ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

By: Dilip Kumar
10/8/2023 10:18:37 PM
नई दिल्ली

वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 201 रन बना लिए और अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो लोकेश राहुल और विराट कोहली रहे। हालांकि, दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए। राहुल ने नाबाद 97 और कोहली ने 85 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपना खाता खोल पाए।

उन्होंने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया। बल्ले के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वॉर्नर ने भी 41 रन की पारी खेली। अंत में स्टार्क ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने दो अहम अंक हासिल कर लिए हैं। अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर आ गई है। भारत का अगला मैच 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के साथ होगा।

मैच में क्या हुआ?

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद स्मिथ और वॉर्नर ने 69 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला, लेकिन कुलदीप ने वॉर्नर को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्मिथ और लाबुशेन ने 36 रन जोड़े, लेकिन जडेजा ने स्मिथ को 46 और लाबुशेन को 27 के स्कोर पर आउट किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को खाता तक नहीं खोलने दिया और 119 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कुलदीप ने मैक्सवेल को 15 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। जल्द ही ग्रीन भी आठ रन के स्कोर पर अश्विन का शिकार बन गए। कमिंस 15 और जैंपा छह रन बनाकर आउट हुए। अंत में मिचेल स्टार्क ने 28 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 199 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

200 रन का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। दो रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर अपना खाता तक नहीं खोल सके। स्टार्क ने ईशान किशन और हेजलवुड ने रोहित, श्रेयस को अपना शिकार बनाया। इसके बाद कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली। 12 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान भी मिला। इसके बाद इन दोनों ने पीछे मुडकर नहीं देखा। दोनों ने अपने अर्धशतक लगाए और शतकीय साझेदारी की। इसके बाद भी क्रीज पर जमे रहे। कोहली अपने शतक से चूके और 85 रन के स्कोर पर हेजलवुड का तीसरा शिकार बने। इसके बाद राहुल ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मैच खत्म किया। हालांकि, वह भी अपने शतक से चूक गए और 97 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने तीन और स्टार्क ने एक विकेट लिया।


related topics

विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

11/8/2025 2:28:14 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज के तत्वावधान में स्नातक डिग्री करने के पश ..Read More

आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

3/19/2025 11:05:45 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर ..Read More

महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

9/29/2024 7:45:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। स्टेप ने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय के ..Read More

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

4/20/2024 2:26:59 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय लगातार अपनी रैंकिंग में सु ..Read More

रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

4/13/2024 6:34:33 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रुस एजुकेशन द्वारा आयोजित भारत-रूसी शिक्षा ..Read More

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

3/9/2024 8:17:30 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय के मल्टी पर्प्ज हाल में गु ..Read More

12 नवयुग स्कूल, फ्री में मिलता है खाना, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म, जानें कैसे करें आवेदन

3/5/2024 8:53:17 PM

केजी और क्लास 1 में बच्चों का एडमिशन करवाने के इच्छुक अभिभावक नवयुग स्कूल में आवेदन कर ..Read More

बारटेंडिंग एक बेहतर विकल्प के साथ- अपने करियर को संवारें

2/29/2024 9:01:40 PM

जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। इंडिया बारटेंडर गिल्ड सभी स्तरों के इच्छुक मिक ..Read More

साउथ एशिया यूनिवर्सिटी में नए कोर्स के लिए एडमिशन प्लान की घोषणा

2/24/2024 4:04:17 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय ,साउथ एशियन यूनि ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • एथेनॉल से सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलेगी, घर के चूल्हे भी जलेंगे

    7/29/2026 10:09:18 PM
    नई दिल्ली
  • तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

    7/28/2026 9:14:24 PM
    नई दिल्ली
  • पथप्रसंग :जब पुरी में नहीं मिलते जगन्नाथ...अलारनाथ बुला लेते हैं

    7/28/2026 2:37:49 PM
    ओडिशा
  • हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

    7/28/2026 8:12:19 AM
    नोएडा
  • प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

    7/28/2026 8:06:11 AM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED