नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तेजस जैसे ही आयी रेलकर्मचारियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। निजीकरण के विरोध में रेलकर्मी पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी करने लगे। देश की पहली प्राइवेट यात्री ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का विरोध तेज हो गया है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे के कर्मचारियों जोरदार प्रदर्शन किया। निजीकरण के विरोध में उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही तेजस को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आठ मिनट तक रोके रखा। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़े जमकर नारेबाजी।
जीआरपी व आरपीएफ ने प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाकर समय पर ट्रेन को रवाना किया। हालांकि यूनियन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने ट्रेन को नौ मिनट तक रोके रखा। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता रेलवे में निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।
यूनियन के पदाधिकारियों ने पहले ही ट्रेन के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसी के चलते सुबह से स्टेशन पर बड़ी संख्या में जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात थे। यूनियन के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से स्टेशन पर एकत्रित होने शुरू हो गए।यूनियन के मंडल अध्यक्ष आलोक प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर पैदल मार्च निकालकर रेलवे में निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। दोपहर 3:21 मिनट पर तेजस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। सिंग्नल नहीं होने के कारण ट्रेन रुकी हुई थी। इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ता ट्रेन के आगे प्रदर्शन कर रहे थे।
सिंग्नल होते जीआरपी और आरपीएफ ने सभी कार्यकर्ताओं को जबरन ट्रैक से हटा दिया। ट्रेन 3:23 बजे गाजियाबाद से दिल्ली को रवाना हो गई। यूनियन के प्रेस सेक्रेटरी जितेंद्र दूबे ने बताया कि वह ट्रेन के निजीकरण का विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने स्टेशन पर नौ मिनट तक ट्रेन रोकी है। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक पंकज मित्तल ने बताया कि ट्रेन के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। कर्मचारी ट्रेन के आगे खड़े हो गए थे। मगर आरपीएफ ने सभी को ट्रैक से हटा दिया। ट्रेन अपने समय पर 3:23 बजे चली गई।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More