नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट MBBS/MD कोर्स में दाखिले के लिए 3 मई 2020 को होगा. इस टेस्ट को दूसरी बार आयोजित कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस का नोटिफिकेशन 2 को जारी करेगी. एप्लीकेशन प्रोसेस 2 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स ntaneet.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. नीट 2020 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ntaneet.nic.in/Ntaneet/Welcome.aspx पर डिटेल्स पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरने में गलती न हो. किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
2020 नीट एग्जाम देशभर में कुल 2546 एग्जाम सेंटर पर, 154 शहरों में आयोजित किया जाएगा. एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 जून को जारी किया जाएगा. नीट यूजी 2020 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर देशभर के मेडिकल कालेजों, यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस और बीडीएस के कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है. ये आयोजन काउंसलिंग मेडिकल काउंसिल कमेटी की तरफ से किया जाता है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में इस बार नीट के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में कई बदलाव किए जाएंगे. दरअसल तमिलनाडु के करीब छह हजार संदिग्ध स्टूडेंट्स के एंट्रेंस टेस्ट देने पर सवाल उठे. जिसके बाद कई बदलाव प्रस्तावित हैं. नीट के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए जो बदलाव प्रस्तावित हैं उन पर सहमति बन चुकी है. खबरों में कहा जा रहा है कि नीट का इंफॉरमेशन ब्रोशर जारी होने से बदलावों पर अधिकारिक मुहर लग जाएगी. नीट का इंफॉरमेशन ब्रोशर दो दिसंबर को जारी किया जाएगा. जानें क्या हो सकते हैं बदलाव.
नीट के इंफॉरमेशन ब्रोशर में लेटेस्ट फोटो की बात ही लिखी जाती है. लेकिन बदलाव यह होगा कि छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म में लाइव फोटो अपलोड करनी होगी. इस मुताबिक स्टूडेंट्स को फॉर्म भरते समय फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी. यह वेबकैम से जरिए एक्सटर्नल की मदद से भी क्लिक की जा सकती है. लाइव फोटो से पता चल पाएगा जिस स्टूडेंट ने फॉर्म भरा, वही एग्जाम में बैठा है. संदेह में छात्र को परीक्षा देने से भी रोका जा सकता है.
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज के तत्वावधान में स्नातक डिग्री करने के पश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। स्टेप ने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय लगातार अपनी रैंकिंग में सु ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रुस एजुकेशन द्वारा आयोजित भारत-रूसी शिक्षा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय के मल्टी पर्प्ज हाल में गु ..Read More
केजी और क्लास 1 में बच्चों का एडमिशन करवाने के इच्छुक अभिभावक नवयुग स्कूल में आवेदन कर ..Read More
जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। इंडिया बारटेंडर गिल्ड सभी स्तरों के इच्छुक मिक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय ,साउथ एशियन यूनि ..Read More