राष्ट्रीय जनता दल बिहार का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगी। वह ही पार्टी के सीएम कैंडिडेट होंगे। यह निर्णय मंगलवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। इसमें लालू को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद लालू प्रसाद यादव जेल से ही लालटेन की लौ जलाएंगे। वह 11वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। 5 जुलाई 1997 को राजद की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक पार्टी की कमान लालू यादव के हाथ में ही है।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पार्टी नेताओं ने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव पर भरोसा जताया है। लालू प्रसाद के नेतृत्व में हम लोग पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता लालूजी को बहुत चाहती है। इसके बाद तेजस्वी करीब आधे घंटे तक विरोधियों पर जमकर बरसे।नागरिकता संशोधन बिल को लेकर उन्होंने भाजपा और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
अधिवेशन में शामिल होने के लिए पूरे बिहार से राजद के नेता जुटे थे। कार्यक्रम में तेजस्वी, तेजप्रताप, रघुवंश प्रसाद सिंह, रामचंद्र पूर्वे, शरद यादव, शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे। अधिवेशन में 10 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विश्व हिंदी परिषद द्वारा त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट् ..Read More
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आया नगर में स्थानीय विकास को गति देते हुए रवि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली के जहाँगीरपुरी क्षेत्र में Supporti ..Read More
वैश्विक स्वास्थ्य कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में ओजेम्पिक® (सेमाग्लुटाइड इंजेक्श ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। वैश्विक स्वास्थ्य कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने ..Read More
भारत के उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि भारत के ऋषिय ..Read More
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल के द्वि-दिवसीय बैठक इंद्रप्रस्थ नगरी (द ..Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की दिल्ली इकाई इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती द्वारा महाकवि सुब् ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को दिल्ली विश्वविद् ..Read More