नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। राहुल गांधी भी CAA को लेकर मोदी, शाह पर जमकर निशाना साध चुके है। अब गृह मंत्री अमित शाह ने CAA के प्रावधानों को लेकर राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी CAA का एक भी ऐसा प्रावधान बता दें जिससे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को छीना जाता हो। शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने यह बात कही। बता दें कि CAA लागू होने के बाद से ही देशभर में जमकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा है।
शिमला में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस एंड कंपनी देश में अफवाह फैला रही है कि CAA से अल्पसंख्यकों, मुस्लिमों की नागरिकता छिन जाएगी। मैं राहुल बाबा को चुनौती देता हूं कि वह इस एक्ट का एक भी ऐसा क्लॉज बता दें जिसमें यह प्रावधान है कि उससे किसी की नागरिकता छीनी जा सकती है।'
यह कहता है नागरिकता संशोधन कानून
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई बड़े निर्णय लिए हैं। इसमें हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) बनाना भी शामिल है। इस कानून के लागू होने के बाद देश के कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो चुके हैं। इस कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले गैरमुस्लिम जो भारत की नागरकिता चाहते हैं उन्हें यहां की नागरिकता दी जाएगी। इस कानून से इन तीन देशों के मुस्लिमों को बाहर रखा गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More