पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद फिर चर्चा में

By: Dilip Kumar
5/27/2020 6:31:54 PM

ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिंगर और ऐक्टर रितेश पांडेय के खिलाफ थाने में शिकायत की है। अक्षरा ने रितेश पांडे पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत में यह भी कहा है कि ऐक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। रितेश पांडे पर इस आरोप के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में दबी जुबान पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हुए विवाद की कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। लोग इसी बहाने अब पवन-अक्षरा विवाद पर फिर चर्चा करने लगे हैं।

दरअसल, अक्षरा सिंह ने सारनाथ थानाक्षेत्र के तिलमापुर में यह शिकायत दी है। ऐक्‍ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार को शूटिंग के दौरान रितेश वहां मौजूद थे। इसी बीच उन्‍होंने अभद्रता शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो वह गाली-गलौच करने लगे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।


comments