मुंबई क्रिकेट कम्यूनिटी को रविवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब 2006-07 रणजी विजेता टीम के सदस्य रहे राजेश वर्मा का दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया है। वे महज 40 साल के थे। उन्होंने अपने निवास स्थान जोकि थाने में स्थित है अंतिम सांस ली। उन्होंने 2002-02 से लेकर 2008-09 सीजन तक 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले और उऩके खाते में 23 विकेट दर्ज हैं जिसमें एक बार उन्होंने 5 विकेट भी लिए थे।
इसके अलावा उन्होंने 11 लिस्ट ए मैच में 20 विकेट हासिल किए। टी20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 4 टी20 मैच खेले और उसमें विकेट हासिल किए। उनके निधन पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्विटर के माध्यम से शोक जताया है। एमसीए के द्वारा ट्विट कर लिखा गया है कि मुंबई क्रिकेट संघ श्री राजेश वर्मा के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी है। हम एमसीए के शीर्ष परिषद सदस्यों, सभी क्लब सदस्यों और पूरी क्रिकेट बिरादरी की ओर से उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनके साथी खिलाड़ी भाविन ठक्कर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बेहद दुखी हूं हमने अंडर-19 से लेकर अपनी क्रिकेट जर्नी एक साथ बिताई। 20 दिन पहले वे बीपीसीएल दौरे के लिए मेरे साथ थे।
भारत के पूर्व बल्लेबाज जतिन परांजपे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "ये बहुद दुखद समाचार है। वे एक बेहतरीन गेंदबाज थे। वे गेंदों को स्विंग करा सकते थे। उन्होंने पुरानी दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके पिता वडाला के स्कूल में वड़ा पाव बेचते थे। वे मेरे पास आए और कहा वह अच्छा गेंदबाज है लेकिन उसे कहीं से खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। वह 'एफ' डिवीजन में माटुंगा जिमखाना के लिए खेलते थे, जहां से मैं उन्हें ए डिवीजन में सीसीआई के लिए खेलने के लिए ले गया। उन्होंने वहां के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया और उस साल हमने अपनी कप्तानी में पांच खिताब जीते"
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More