दूसरी यूनियनों के सदस्यों ने अखिल भारतीय श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की

By: Dilip Kumar
4/21/2024 6:54:36 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शनिवार को ग्रीन पार्क जोन के वार्ड संख्या 148 / 62s , हौज खास में युनियन के नियुक्ती पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें राम चंद्र ऊंटवाल को जोन का सचिव, और राज कुमार टाँक को उपाध्यक्ष ग्रीन पार्क जोन नियुक्त किया गया । एवं और भी बहुत से कर्मचारीयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  संतलाल चावरिया की अध्यक्षता में युनियन ज्वाइन की। और वॉर्ड के स्वच्छता कर्मचारी भाई बहनों ने 1100 , 1100 रुपये की नोटों की माला, पगड़ी, गुलदस्ता, पेन, मिठाई का डिब्बा, और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा दे कर, हमारा मान सम्मान किया।

जिसमें आज अखिल भारतीय श्रमिक संघ साउथ जोन के प्रधान महासचिव सुरेश कागड़ा, उपाध्यक्ष राजेश रेड्डी, कोष्याध्यक्ष राजू दुग्गल, उपाध्यक्ष सतबीर चौटाला, सिविल लाइन जोन के अध्यक्ष रविन्द्र चांदरे, नरेश, मीडिया प्रभारी सोराज हंडाला, महामंत्री राजबीर बालगुहेर, उपाध्यक्ष भगवान बिड़ला, उपाध्यक्ष अशोक सब्बरवाल, सचिव सूरज पाल चिन्डालिया, अजय कुमार, प्रदीप, राम किशन, अमित और भी बहुत से पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। वॉर्ड 162 के कर्मचारी भाई बहनों के द्वारा हमें इतना प्यार, मान सम्मान, और आशीर्वाद देने पर, सभी कर्मचारी भाई बहनों का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

 


comments