दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सोशल मीडिया पर तथागत रॉय ने कहा है कि हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर कल को हिंदुओं के चिता जलाने पर भी रोक लगा दी जाये. गवर्नर तथागत रॉय ने ट्वीट किया - कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओं की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे.
गौरतलब है कि 9 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का हवाला देकर दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है. बताते चलें कि भाजपा नेता से राज्यपाल बने तथागत रॉय राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी मुखर राय रखने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने रोहिंग्या को 'कचरा' कहते हुए कहा था कि उन्हें शरण नहीं देनी चाहिए. ऐसा कहने पर उन्हें इस्लामी कट्टरपंथियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी.
इससे पहले तथागत रॉय ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हवाला देकर कहा था कि भारत में हिंदू-मुस्लिम समस्या का हल गृहयुद्ध है. इसके लिए भी उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था. बहरहाल, पटाखा बैन मामले में इंडिया टुडे को दिये एक इंटरव्यू में तथागत रॉय ने कहा कि एक हिंदू होने के नाते उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराशा हुई है, क्योंकि अदालत ने हिंदू समाज से दिवाली उत्सव का एक अहम हिस्सा छीन लिया है.
दिल्ली में पटाखे बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अच्छी-खासी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. लेखक चेतन भगत, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, संघ विचारक राकेश सिन्हा ने अदालत के इस फैसले पर नाराजगी जतायी है. वहीं दूसरी ओर, पर्यावरण से जुड़े संगठनों इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि दिल्ली की हवा को सांस लेने लायक बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More