पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों गोवा में हैं और दक्षिणी गोवा स्थित एक स्टार रिसोर्ट में ठहरी हुई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गत 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने और अपने पुत्र राहुल गांधी को पदभार सौंपने के बाद सोनिया ने गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए समुद्र तटीय प्रदेश गोवा को चुना है। 19 वर्षों तक कांग्रेस की कमान संभाले रहने के बाद वह अपने मित्रों के समूह के साथ 26 दिसंबर से गोवा में हैं और नया साल मनाकर लौटेंगी। गुरुवार को कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस समारोह से भी सोनीया गैरहाजिर रहीं।
सोनिया इससे पहले नवंबर 2016 में अपनी पुत्री प्रियंका गांधी के साथ गोवा आईं थीं। पिछले वर्ष ही विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मडगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी मां को गोवा के प्रदूषणमुक्त बीच पसंद हैं।बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर एकाउंट पर गांधी के गोवा प्रवास की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। रितेश ने ट्वीट किया, ‘कुछ तस्वीरें आपको खुशमिजाज बनाती हैं। यह उनमें से एक है। सोनिया की खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारी शुभकामनाएं।’गोवा में खींची गई सोनिया गांधी की यह तस्वीर काफी शेयर की जा रही है, जिस पर सोशल मीडिया में बहुत-से लोगों ने इस बदलाव पर कमेंट किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More