गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजित सिंह इन दिनों आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के साथ एक तस्वीर को लेकर सवालों में घिरे हैं. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तस्वीर 5 सितंबर की है, जब श्री श्री रविशंकर पूर्वोत्तर के मूल निवासियों पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे थे. यहां चीफ जस्टिस अजित सिंह उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए और खुद कार ड्राइव कर उन्हें अपने साथ ले गए.
मुख्य न्यायाधीश के इस कदम पर गुवाहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सख्त ऐतराज जताया है. उसका कहना है कि चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट के नियमों का खुला उल्लंघन किया है. बार एसोसिएशन की कार्यकारी बैठक में भी यह विषय उठा और खबरों की मानें तो एसोसिएशन इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से शिकायत करने पर विचार कर रहा है.
बता दें कि असम दौरे पर गए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने वहां ऐसे अंडरग्राउंड उग्रवादी समूहों के लिए शांति प्रक्रिया में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी, जो मुख्यधारा में वापस लौटना चाहते हैं. वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उग्रवादियों के हिंसा का रास्ता छोड़ने और समाज से वापस जुड़ने के लिए श्री श्री रविशंकर के प्रयासों की सराहना की है.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More