Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, म्यांमार बॉर्डर पर नगा उग्रवादियों के कैंप तबाह

By: Dilip Kumar
9/28/2017 1:16:41 AM
नई दिल्ली

भारतीय सेना ने म्यांमार बॉर्डर पर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. बुधवार को भारतीय सेना ने म्यांमार के नगा इंसर्जेंट कैंप पर जवाबी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में कई उग्रवादियों के मारे जाने और कैंप तबाह होने की खबर है. जहां इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, वो जगह भारत-म्यांमार बॉर्डर से 10-15 किलोमीटर दूर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के लंगखू गांव में सुबह 4:45 बजे ये जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड ने यहां से नगा उग्रवादियों के कई कैंप बर्बाद किए. भारत की इस कार्रवाई में कई आतंकियों के मरने की सूचना है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

भारतीय सेना ने बेहद सुनियोजित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया. सूत्रों के मुताबिक, साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में कई कैंप नष्ट हुए हैं. भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड के मुताबिक, इस दौरान इंडो-म्यांमार बॉर्डर को क्रॉस नहीं किया गया. सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा कि भारत-म्यांमार सीमा पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. एनएससीएन (के) के कई उग्रवादी इस कार्रवाई में मारे गए हैं. भारतीय सेना के किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है.

बता दें कि  पिछले साल 28-29 सितंबर की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने एलओसी पार करके आतंकी लॉन्च पैड पर हमले किए थे. इनमें पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बहुत नुकसान हुआ था. सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उरी हमले में नुकसान झेलने वाले यूनिटों के सैनिकों के इस्तेमाल का निर्णय किया.

सर्जिकल स्ट्राइक कहने से क्यों बच रही है भारतीय सेना

बुधवार को जैसे ही म्यांमार बॉर्डर से 10-12 किमी. दूर नगा इलाके में लांगखू गांव में उग्रवादियों के खिलाफ सेना की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई. चारों तरफ सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा होने लगी. भारतीय सेना को चारों तरफ से बधाई मिलने लगी. लेकिन इसी बीच भारतीय सेना, और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह ऑपरेशन सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या है कि सेना अपनी इस सफलता को सर्जिकल स्ट्राइक कहने से बच रही है. इसके दो बड़े कारण सामने आ रहे हैं...सेना का कहना है कि यह ऑपरेशन भारतीय सीमा पर हुआ. उसने इंटरनेशनल सीमा पार नहीं की. म्यांमार से हमारे दोस्ताना संबंध हैं. उग्रवादियों की घुसपैठ के अलावा म्यांमार बॉर्डर पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं है. ऐसे में अगर भारत इस ऑपरेशन को सर्जिकल स्ट्राइक कहता है एक मित्र राष्ट्र की भावनाएं आहत हो सकती हैं.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी यही बात कही थी कि म्यांमार के साथ हमारे मित्रवत संबंध हैं. यह कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी. हमले के बारे में आगे जो भी जानकारी मिलेगी आफ सभी तक पहुंचाई जाएगी. 27 सितंबर को तड़के जब भारतीय फौज की एक टुकड़ी भारत-म्यांमार सीमा की निगरानी कर रही थी तभी अज्ञात उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. हमारे जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों पर भारी गोलाबारी की और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बाद उग्रवादी मौके से भाग खड़े हुए. जानकारी के मुताबिक सेना के जवाबी हमले में काफी संख्या में उग्रवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में NSCN (K) के कई उग्रवादी ढेर हुए हैं. इस गोलीबारी में हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. यहां ये बताना जरूरी है कि हमारी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पार नहीं किया.

रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के 20वें दिन सेना ने दिखाया दमखम

Image result for nirmala sitharaman

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पदभार संभालने के बाद से ही एक्शन में दिखाई दे रही हैं। भारतीय सैनिकों ने उनके कार्यकाल शुरू होने के साथ ही एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने म्यांमार सीमा पर अपना दमखम दिखाया है और उग्रवादियों को काफी क्षति पहुंचाई है। सेना की तरफ से ऑपरेशन बॉर्डर के 10-15 किलोमीटर दूर लंग्खू गांव के पास किया गया है। आपको बता दें कि पदभार संभालने के साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सितारमण एक्शन में दिखाई दें रही हैं। उन्होंने अपना पहला फैसला लिया था तो उसमें उन्होंने एक्स सर्विसमैन फंड से वित्तीय सहायता को मंजूरी दिलाई थी। जानकारी है कि रक्षा मंत्री रोजाना आर्मी, नेवी और एयरफोर्स प्रमुखों से वार्तालाप करती हैं।

जानिए सेना कैसे देती है सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम

एक साल पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। जो उरी हमले का बदला था। लेकिन आज सुबह ऐसा ही सर्जिकल स्ट्राइक भारत और प्यांमार सीमा पर किया गया।जिसमें नागा उग्रवादि संगठन के उग्रवादियों को भारतीय सेना के जवानों ने ढेर कर दिया। यह हमला सुबह 4.45 पर किया गया था। जब सेना गश्त दे रही थी। सर्जिकल स्ट्राइक का मतलब होता है कि किसी भी सीमित इलाके में सेना जब दुश्मनों और आतंकियों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें मार गिराने के लिए सैन्य कार्रवाई करती है, तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि जिस जगह या जिस इलाके में आतंकी या दुश्मन छिपे हुए हैं, सिर्फ उसी जगह को निशाना बनाया जाए और इससे बाकी लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सेना के स्‍पेशल कमांडो को कमान सौंपी जाती है।

 

चिदंबरम ने म्यांमार में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर उठाए सवाल

Image result for chidambaram

कांग्रेस ने नागा विद्रोही गुट NSCN (K) के खिलाफ किए गए आर्मी ऑपरेशन की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी नेता चिदंबरम ने ऑपरेशन के बहाने सरकार पर निशाना साधा. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम के हवाले से कहा गया है कि सरकार जब भी मुश्किल में होती है, सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा लेती है. समय-समय पर हमारे सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष होता रहा है. जब मैं गृहमंत्री था, तब भी कई बार ऐसे ऑपरेशन हुए. अगर आप आडवाणी जी से पूछेंगे तो वे भी यही बताएंगे, अगर आप शिंदे जी (सुशील कुमार शिंदे, पूर्व गृह मंत्री) से पूछेंगे, तो वे भी इस बात की पुष्टि करेंगे. लेकिन आजकल जब भी सरकार का कोई दिन बुरा साबित होता है, वे कहीं सर्जिकल स्ट्राइक कर देते हैं. भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घने जंगल हैं. विद्रोहियों को छुपने के लिए ये हमेशा से अच्छा विकल्प रहे हैं. चिदंबरम ने मामले में मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी सवाल उठाए. चिदंबरम ने कहा,मीडिया इस संघर्ष को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दे रही है, जबकि सरकार इससे साफ इंकार कर चुकी है. वहीं आर्मी ने कहा है, कि आज सुबह ‘जबावी कार्रवाई’ में उग्रवादी गुट NSCN (K) को भारी नुकसान पहुंचाया गया है.

दुनिया की शीर्ष आक्रामक सेनाओं में शामिल होती जा रही भारतीय फ़ौज

पहले एक एक कर के कश्मीर के उन सभी कातिलों को मारा जिनके हाथो में बंदूक ऐसी दिखती थी जैसे उन्होंने इसका सरकारी परमिट लिया हो . , फिर पाकिस्तान में घुस गयी . फिर पत्थर बाजो को खामोश करा दिया धीरे धीरे अब एक बार फिर से ऐसा कदम उठाया जिस से हर भारतवासी को अपने देश के सैनिकों पर गर्व होगा...हमारे सैनिकों हमारे सैनिकों ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए भारत का नाम रौशन कर दुनिया को ये दिखाया है कि भारत की सेना किसी दूसरे देश की सेना से किसी भी तरीके से कम नहीं है...भारतीय सेना दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए पूरा दमखंब रखती है और इसी का परिचय देते हुए भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर बड़ी कार्रवाई की है

 


related topics

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

8/18/2026 10:59:24 AM
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा नोएडा ..Read More

'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

8/4/2026 6:51:20 PM

अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More

 संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

8/4/2026 6:48:06 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED