सानिया मिर्जा ने 'तिरंगे' के साथ फोटो शेयर की

By: Dilip Kumar
2/12/2018 6:48:30 PM
नई दिल्ली

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 'तिरंगे' के साथ एक फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर सानिया की पोस्ट आपको भी भावुक कर सकती है। सानिया इन दिनों चोट के चलते टेनिस कोर्ट से बाहर चल रही हैं। सानिया ने कई मौकों पर देश का नाम रौशन किया है।उन्होंने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया की इस पोस्ट पर ज्यादातर फैन्स ने गणतंत्र दिवस की बधाई की। हालांकि कुछ लोग उन्हें 'तिरंगे' का अपमान याद दिलाने लगे। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की एक फोटो 2008 में आई थी, जिसमें वो 'तिरंगे' की ओर पैर करके बैठी हुई नजर आई थीं। इस फोटो पर काफी बवाल हुआ था और बात कोर्ट तक पहुंची थी।

हालांकि इस बार सानिया की पोस्ट पढ़कर हर हिन्दुस्तानी को गर्व होगा। सानिया ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात है कि मैं अपने देश के लिए खेली और उसकी सेवा करने का मौका मिला। उम्मीद करती हूं हमेशा मुझे ये मौका मिलता रहेगा। जय हिंद'

 


comments