त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के चर्चित बयानों की फेहरिस्त में एक और बयान जुड़ गया है। उन्होंने अब कहा है कि उनकी सरकार में कोई नाखून भी नहीं मार सकता और अगर किसी ने नाखून मारा तो उसका नाखून काट लेना चाहिए। लगातार अपने अजीबो-गरीब बयानों के चलते विवादों को न्योता देने वाले सीएम पर प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली तलब किए जाने की असर भी नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के मुताबिक एक के बाद एक कई विवादित बयान देकर आलोचना का शिकार हुए बिप्लब को 2 मई को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, देब पर इसका असर दिख नहीं रहा।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'बाजार में कोई सुबह 8 बजे तक ताजा लौकी लेकर आता है और 9 बजे तक उसमें इतना नाखून मार देते हैं कि वह बेचने के लायक नहीं होता। उसे गाय को खिलाना पड़ता है, नहीं तो घर वापस लेकर जाना पड़ता है। मेरी सरकार में ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई भी उसमें उंगली मार दे, नाखून लगा दे। जिन्होंने नाखून लगाया, उसका नाखून काट लेना चाहिए।' हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि सरकार से उनका मतलब बिप्लब देब नहीं, जनता है।
देब के विवादित बयानों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब उन्होंने इंटरनेट के महाभारत काल से चले आने की बात कही। इसके बाद डायना हेडन को विश्व सुंदरी का खिताब दिए जाने पर देब ने सवाल उठाया और भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। देब यहीं नहीं रुके। पहले उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं की परीक्षा के लिए मकैनिकल इंजिनियरों को नहीं, सिविल इंजिनियरों को आवेदन करना चाहिए। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने यहां तक कह डाला कि लोगों को सरकार से नौकरी मांगने के स्थान पर पान की दुकान खोल लेनी चाहिए।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More