मुंबई ने कोलकाता को लगातार 7वीं बार हराया

By: Dilip Kumar
5/7/2018 1:07:19 PM
नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से हराया। यह मुंबई की कोलकाता पर आईपीएल में चार साल में लगातार सातवीं जीत है। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं। मुंबई और केकेआर के बीच इस मैच को मिलाकर 22 मैच खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 17 और केकेआर ने 5 मैच जीते हैं। अभी तक किसी भी टीम ने इतनी ज्यादा बार विरोधी टीम को नहीं हराया है।

मुंबई ने घरेलू वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 181/4 का स्कोर बनाया। उसकी ओर से ओपनर सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 65 मैच खेले। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 168/6 रन ही बना पाई। रॉबिन उथप्पा (54) केकेआर की ओर से टॉप स्कोरर रहे। उनके आईपीएल में 4000 रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज हैं।


comments