सबरीमाला मंदिर का विवाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी नहीं थम रहा है। अब दक्षिण भारत के अभिनेता कोल्लम तुलसी ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी महिलाएं सबरीमाला मंदिर आ रही हैं उनके दो टुकड़े कर देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एक टुकड़े को दिल्ली तो दूसरे टुकड़े को सीएम आवास पर फेंक देना चाहिए।
बता दें कि सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे हर वर्ग की महिलाओं के लिए खोल दिया है। इसके पहले यहां मंदिर में 10 साल से 50 साल की उम्र की महिलाओं के लिए प्रवेश वर्जित था। खासकर 15 साल से ऊपर की लड़कियां और महिलाएं इस मंदिर में नहीं जा सकतीं थीं।
परंपरा के हिसाब से यहां सिर्फ छोटी बच्चियां और बूढ़ी महिलाएं ही प्रवेश कर सकती हैं। इसके पीछे मान्यता थी कि इस उम्र की महिलाओं को मासिक धर्म होता है और उस दौरान महिलाएं शुद्ध नहीं होतीं। मंदिर के भगवान अयैप्पा ब्रह्मचारी स्वरूप में हैं और इस उम्र की महिलाएं वहां नहीं जा सकतीं। कोर्ट के आदेश के बाद से ही महिलाओं का संगठन इस मुद्दे का विरोध कर रहा है। सामाजिक तौर पर यह अब भी लोगों में स्वीकार नहीं हो रहा है। यह परंपरा यहां करीब 800 सालों से चली आ रही थीं। इसलिए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा भी था कि समाज को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। यह मंदिर केरल के पत्थनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट की एक पहाड़ी पर स्थित है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More