कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगा है। गोवा के दो कांग्रेस विधायक सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोपते आज अमित शाह से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। विजय तेंदुलकर और मंत्री विनायक राणे भी बैठक में मौजूद हैं। अमित शाह से मिलने के बाद सुभाष ने कहा कि वह आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष से मिलने के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा, 'हम आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 2-3 और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, आने वाले दिनों में ऐसा देखने को मिल सकता है।' बता दें कि दयानंद सोपटे और सुभाष शिरोडकर रविवार को गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि ये दोनों विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने जा रहा है।
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ए चेल्लाकुमार ने दावा किया है कि गोवा की भाजपा सरकार में मंत्री विश्वजीत राणे अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ताधारी गठबंधन को तोड़कर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को भी एम्स से छुट्टी मिल गई और वह गोवा पहुंच गए।
इसके बाद उन्होंने विधायकों के साथ एक बैठक की। इसके बाद ही कांग्रेस के दो विधायक गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सोमवार को दिन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दयानंद सोपटे और सुभाष शिरोडकर नहीं पहुंचे थे। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश ने आरोप लगाया था कि भाजपा उनके विधायकों को खरीद रही है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More