सबरीमला मंदिर में महिलाओं द्वारा पूजा करने पर हो रहे विवाद पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का बयान आया है। विजयन ने कहा कि जो भी मंदिर प्रार्थना करने जाएगा, उसकी रक्षा की जाएगी। मंदिर बुधवार को अपराह्न् पांच बजे पारंपरिक मासिक पूजा के लिए खुलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केरल सरकार सभी श्रद्धालुओं के अधिकारों की रक्षा करेगी।
मुख्यमंत्री विजयन ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बात तब कही, जब मीडिया ने इस ओर इशारा किया कि मंदिर की परंपरा को बरकरार रखने के लिए लड़ने वालों ने मंगलवार को यह देखने के लिए वाहनों की जांच कर रहे हैं कि क्या इन वाहनों में 10-50 वर्ष उम्र तक की कोई महिला मौजूद है। दो महिला पत्रकारों को शहर में प्रवेश करने से रोका गया, जहां उनके ओबी वैन खड़े थे। प्रदर्शनकारी पंपा में मंदिर स्थल से 20 किलोमीटर दूर निलाकल में जमे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हां, मुझे बताया गया है कि कुछ लोगों ने वाहनों की जांच शुरू की है। इस तरह की चीजों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोई भी कानून को अपने हाथों में नहीं ले सकता। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रकार की घटनाएं न हो। जो प्रार्थना करना चाहते हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह सर्वोच्च न्यायालय के 28 सितंबर के आदेश कि विरोध में पुनर्विचार याचिका नहीं डालेगी। न्यायालय ने अपने फैसले में 10 से 50 वर्ष उम्र की महिलाओं को सबरीमला मंदिर में जाने की अनुमति प्रदान की थी।
विजयन ने कहा कि हमने इसे पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे हम स्वीकार करेंगे। अब फैसला आ चुका है, हम इसे लागू करेंगे। मंगलवार सुबह, बड़ी संख्या में महिलाओं समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध प्रदर्शन किया और वे निलाकल के पास एकत्रित हुए। इन प्रदर्शकारियों ने मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More