केरल नन रेप केस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. इस केस के मुख्य गवाह की मौत हो गई है.नन से रेप मामले में बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ मुख्य गवाह रहे चर्च के पादरी कुरीकोस कट्टुथारा सोमवार सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए. जानकारी के अनुसार, पादरी के परिवार ने मौत को संदिग्ध माना है. फादर के भाई जोस कट्टुथारा ने मीडिया से कहा कि जालंधर के चर्च के अधिकारियों ने सोमवार सुबह उन्हें बताया कि फादर कुरीकोस अपने कमरे में मृत पाए गए और कमरा अंदर से बंद था.
उन्हें बताया गया कि फादर की मौत शायद दिल का दौरा पडऩे से हुई है. फादर के भाई का कहना है कि वह कुरीकोस कट्टुथारा की मौत के मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि बिशप फ्रैंको मुलक्कल की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. डीएसपी का कहना है कि मृत पाए गए फादर 62 वर्ष के थे. मुझे बताया गया कि बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं. मौके पर बीपी को कंट्रोल करने वाली दवा मिली है. उन्होंने बेड पर ही उल्टी की हुई थी. जांच जारी है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More