गोवा में भारतीय जनता पार्टी सरकार को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है. सीएम मनोहर पर्रिकर के एम्स में भर्ती होने के बाद सियासत ने जोर पकड़ लिया है और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. सिर्फ कांग्रेस की तरफ से ही नहीं बल्कि बीजेपी के सहयोगी दल की ओर से भी सीएम की जिम्मेदारी किसी और को दिए जाने की मांग हो रही है. इस बीच बीजेपी ने साफ कर दिया है कि गोवा में सीएम नहीं बदला जाएगा.
कांग्रेस ने ठोका दावा
यहां सबसे पार्टी कांग्रेस ने ऊहापोह की स्थिति के मद्देनजर गर्वनर के जरिए बीजेपी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. आज कांग्रेस ने राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा ठोका. सोमवार को कांग्रेस के विधायक राज्यपाल के निवास पहुंचे और ज्ञापन सौंपा. इस दौरान राज्यपाल यहां मौजूद नहीं थे. कांग्रेस विधायक दल के नेता सी केवलेकर ने कहा कि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं. हमें पहले ही सरकार बनाने का मौका देना चाहिए था.
आज देखिए कि किस तरह ये सरकार काम कर रही है. सरकार होते हुए भी ना के बराबर है. हमारे पास नंबर हैं इसलिए सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. राज्यपाल कल यहां आएंगे. हम उनसे यही गुजारिश करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने उन्हें दो ज्ञापन सौंपे हैं और कहा है कि 18 महीने के भीतर ही दोबारा चुनाव की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए. जनता ने हमें 5 साल के लिए चुना है. अगर मौजूदा सरकार काम करने के लायक नहीं है तो दूसरे को मौका देना चाहिए, हम इसके लिए तैयार हैं.
बीजेपी ने आरोप किया खारिज
हालांकि, बीजेपी ने इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया है कि गोवा में सरकार बीमार है. वरिष्ठ नेता रामलाल ने कहा कि बीजेपी का कहना है कि गोवा में सरकार स्थिर है और इसे लेकर हुई बैठक में लीडरशिप में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं आया. बीजेपी केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ये बैठक बुलाई गई थी. बता दें कि बीजेपी की सहयोगी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने मांग की थी कि अगर सीएम बीमार हैं तो ये जिम्मेदारी किसी सीनियर मंत्री को दी जानी चाहिए.
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More