गोवा में सीएम मनोहर पर्रिकर की बीमारी ने बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कांग्रेस द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बीजेपी चीफ अमित शाह खुद हरकत में आ गए हैं और पणजी में पार्टी के नेताओं तथा सहयोगी दलों से बात करने वाले हैं। भाजपा में सीएम पद के लिए नए नेता के चयन को लेकर बदले सियासी घटनाक्रम में कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का समर्थन है.
गोवा की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि उसे 21 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है और 40 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए वह मजबूत स्थिति में है. कांग्रेस 16 विधायकों के साथ तटवर्ती राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है. गौरतलब है कि वह प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पहले ही पेश कर चुकी है.
विपक्षी दल ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है, जब मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी के कारण दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर ने बताया कि गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को पर्याप्त समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पर्याप्त संख्या है. मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि किसके साथ बातचीत चल रही है. हमें 21 विधायकों की जरूरत है और हमारे पास उससे ज्यादा हैं.’
कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से भेंट कर भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए कहने का अनुरोध किया. बता दें कि गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रकांत कावलेकर ने बीते दिनों भी मीडिया के साथ बातचीत में यह दावा किया था कि उनकी पार्टी प्रदेश में सबसे ज्यादा विधायक वाली पार्टी है. कावलेकर ने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रदेश में सरकार होते हुए भी सरकार नहीं है. इसलिए कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी जानी चाहिए.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More