केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि भगवा दल उन्हें ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ मुहावरे की याद दिलाता है. राज्य के सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि राजग सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है.
बीजद की ‘एक महीने की’ जन संपर्क पदयात्रा को विदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने ओड़िशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ. हम जानते हैं कि अधजल गगरी छलकत जाए.’ बीजद की यह यात्रा तब हो रही है जब कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह 2019 के चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए कई मौकों पर राज्य का दौरा कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरु करना पड़ा क्योंकि केंद्र ने आयुष्मान भारत के लिए उनकी शर्तों को नामंजूर कर दिया. उधर, ओड़िशा भाजपा ने कहा कि ओड़िशा को कई कारकों की वजह से विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं मिल पाया और उनमें से एक राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय धनराशि का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाना है.
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More