स्वदेशी ज्ञान कौशल से निर्मित परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सोमवार को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस मिसाइल का यह सातवां सफल परीक्षण है। इसके विकसित होने से भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अभी तक अमेरिका, रूस, फ्रांस एवं चीन के पास ही ऐसी मिसाइल थी। तीन चरण में ठोस इंजन से चलने वाली अग्नि-5 मिसाइल को अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) स्थित एकीकृत परीक्षण क्षेत्र के परिसर चार से हवा में दागा गया। इस बीच, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बधाई दी है।
सूत्रों की मानें तो प्रक्षेपण के बाद यह मिसाइल आकाश में सीधे उड़ान भरने लगी। इस दौरान इसके अनेक मानदंड का अध्ययन किया गया। इस मिसाइल का सातवें परीक्षण को पूरी तरह से सफल बताया गया है। 17.5 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी, 50 टन वजन की यह मिसाइल डेढ़ टन विस्फोटक ढोने की ताकत रखती है। इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है। यह मिसाइल पांच से आठ हजार किमी तक मार करने की क्षमता रखती है। इससे पहले अग्नि-5 का सफल परीक्षण सन 2012, दूसरा परीक्षण सन 2013, तीसरा 2015, चौथा 2016, पांचवां जनवरी 2018, छठा जून 2018 एवं सातवां सफल परीक्षण सोमवार को किया गया है।
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच अग्नि-5 को हवा में छोड़ा गया। इससे पहले मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई थी। इस मिसाइल के परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा अंतरिम परीक्षण परिषद (आईटीआर) से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी व वैज्ञानिक दल मौके पर मौजूद था।
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More