छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं. वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है तथा एक अन्य बालिका घायल हुई है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 199 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई है और एक बालिका घायल हुई है. मुठभेड़ के दौरान वहां एक वाहन आ गया जिससे उसमें सवार लोग गोलीबारी में फंस गए थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था. दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस घटना में सीआरपीएफ के दो पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए. वहीं सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल घायल हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक महिला की भी मौत हो गई तथा एक बालिका घायल हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया. घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब घायल एएसआई मदन पाल को जगदलपुर रवाना किया जा रहा था तब रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रुफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More