छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा दूरदर्शन की टीम पर नक्सलियों के हमले की खबर सामने आई है, जिमसें दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त दूरदर्शन की टीम पर यह हमला हुआ उससे कुछ देर पहले ही इलाके में नक्सलियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही थी. जिसमें कुछ जवानों के घायल होने और दो जवानों की जान जाने की भी खबर है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया जंगलों के पास की है. यह इलाका अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है. बता दें दूरदर्शन का यह क्रू एक कार्यक्रम शूट करने के सिलसिले में दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र नजदीक ही नीलावाया जंगलों में गया था, जहां पर उन्हें कुछ लोग मिले. क्रू मेम्बर्स ने जैसे ही इन लोगों से कुछ पूछा तो उन्हें पता चला कि वे सभी नक्सली हैं.
नक्सलियों को जैसे ही पता चला कि यह क्रू दूरदर्शन से आया है तो नक्सलियों ने उन पर अचानक ही हमला कर दिया. जिसमें क्रू के साथ मौजूद कैमरामैन की मौके पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही हमले में दो सेना के जवानों की भी मौत हो गई है. वहीं घटना की पुष्टि करते हुए दंतेवाड़ा रेंज के डीआई पी सुंदराज ने बताया कि 'अरनपुर में पेट्रोलिंग के दौरान हुए नक्सली हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दूरदर्शन के एक कैमरामैन की इस हमले में मौत हो गई. वहीं दो लोग हादमें में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका इलाज चल रहा है.'
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More